फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अनिरुद्ध ने जीती दौड़ तो अभिषेक उपविजेता

Sat, 21 Jan 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर क्षेत्र अकबरपुर में शनिवार को रन फॉर जी 20 का आयोजन हुआ। पंडाटोला से निक्सा बाबा स्थान तक हुई दौड़ प्रतियोगिता में अनिरुद्ध मद्धेशिया ने जीत दर्ज की जबकि अभिषेक को दूसरा तथा जगदंबा यादव को तीसरा स्थान मिला। 26 जनवरी को विजयी प्रतिभागियों को समारोहपूर्वक पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन





जी 20 सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन शासन के निर्देश पर हो रहा है। इसी क्रम में शनिवार को अकबरपुर नगर पालिका के तत्वावधान में रन फॉर जी 20 का आयोजन हुआ।



नगर के पंडाटोला से निक्सा बाबा तक हुई दौड़ में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने भागीदारी की। दौड़ पंडाटोला से निक्सा बाबा घाट तक हुई।




दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए अकबरपुर नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने कहा कि जी 20 सम्मेलन के जरिए संस्कृति एवं धरोहर को वैश्विक फलक पर नई पहचान दिलाने की कोशिश है।
विज्ञापन





कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ जिले का यह स्वर्णिम अवसर है। प्रदेश की कला, संस्कृति एवं विरासत को दुनिया के सामने दिखाना राज्य सरकार चाहती है। जी 20 का उद्देश्य सभी को एकजुट करना एवं दुनिया के प्रति सभी को जिम्मेदारी के लिए सक्रिय करना है।




जिला कार्यक्रम प्रबंधक हृदयानंद यादव ने बताया कि दौड़ में अनिरुद्ध मद्धेशिया ने बाजी मारी। अभिषेक को दूसरा व जगदंबा यादव को तीसरा स्थान मिला।



इन सभी विजयी प्रतिभागियों को 26 जनवरी को समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान अर्बन विशेषज्ञ रिव उपाध्याय, जलकल प्रभारी जसवंत यादव, अनूप सोनक, बृजेंद्र निषाद व आशीष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें