कटेहरी (अंबेडकरनगर)। नवयुवक क्रिकेट टूर्नामेंट सेमराघाट कटेहरी के तत्वावधान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच ऊधनपुर की टीम ने शनिवार को जीत लिया। लक्ष्य का पीछा कर रही कटेहरी की टीम को 37 रनों के भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
टॉस जीत कर ऊधनपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 162 रन की शानदार पारी खेली। बल्लेबाज फैजान ने आतिशी पारी खेते हुए 62 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटेहरी की टीम 125 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इसके चलते टीम को 37 रनों के भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
सपा नेता महेंद्र यादव ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कहा कि युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं में गंभीरता से हिस्सा लेना चाहिए। आयोजन को सफल बनाने में विजय, धर्मेंद्र, हरिओम मिश्र, मलखान व विकास आदि ने सहयोग किया।