राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। स्थानीय कम्हरियाघाट पर बनाए गए परिवहन विभाग के अस्थायी डिपो से शुक्रवार को भी श्रद्धालु माघ मेला भेजे गए ।
शाम तक तीन दिन में 40 बसों से लगभग 2200 यात्री संगम स्नान के लिए प्रयागराज भेजे जा चुके थे। डिपो प्रभारी शेष नारायण मिश्र ने बताया कि प्रयागराज जाने वाले लोगों के लिए पर्याप्त व्यवस्था है।