फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: निरस्त हुई मरुधर, परेशान हुए यात्री

Sat, 21 Jan 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मौसम में आए बदलाव के बीच शुक्रवार को आनंद विहार अप व सरयू यमुना अप एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे विलंब से अकबरपुर पहुंचीं। मरुधर डाउन एक्सप्रेस निरस्त हो गई। इससे यात्रियों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन





ठंड के दौर में कमी आने के बीच ट्रेनों के संचालन में कुछ सुधार हो रहा है। हालांकि अभी भी कुछ ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। शुक्रवार को आनंद विहार अप एक्सप्रेस निर्धारित समय दोपहर 1:59 बजे से साढ़े चार घंटे जबकि सरयू यमुना अप एक्सप्रेस रात 9:04 बजे से साढ़े चार घंटे विलंब से अकबरपुर पहुंची।




इसके अलावा दून अप एक्सप्रेस दोपहर 1:03 बजे से तीन घंटे, जम्मूतवी अप सुबह 5:16 बजे से ढाई घंटे, पटना कोटा डाउन सुबह 10:41 बजे से ढाई घंटे, दून डाउन दोपहर 12:26 बजे से दो घंटे, सियालदाह डाउन रात 10:16 बजे से ढाई घंटे विलंब से अकबरपुर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें