अंबेडकरनगर। नगर क्षेत्र अकबरपुर स्थित राजकीय रमाबाई महिला पीजी कॉलेज में शुक्रवार को ऑनलाइन संगोष्ठी कॅरियर काउंसिलिंग का आयोजन हुआ। इसमें विशेष रूप से पौधों की अलग-अलग प्रजातियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
संगोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. शेफाली सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया। कहा कि फॉर प्लांट ब्रीडिंग जर्मनी पौधों में अर्धसूत्री कोशिका के विभाजन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कोशिका विभाजन से सब्जियों की नई-नई प्रजातियां पैदा की जा सकती हैं।
उन्होंने छात्राओं को कड़ी मेहनत के साथ ही शोध करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीकों की सहायता से पौधों की नई-नई प्रजातियां तैयार की जा सकती हैं।
डॉ. विजय प्रकाश, डॉ. रवींद्र कुमार, डॉ. अखिलेंद्र प्रताप सिंह व डॉ. सीमा ने कहा कि छात्राओं को विज्ञान में भी विशेष रुचि रखनी चाहिए। मेहनत व संघर्ष कर आगे बढ़ना चाहिए। कई महिलाएं ऐसी हैं जो विज्ञान के क्षेत्र में समाज व देश का नाम विश्व में रोशन कर रही हैं।