फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: समय पर नहीं मिलता मानदेय

Sat, 21 Jan 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सर, समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है। घर का खर्च किस तरह चले। बच्चों की फीस नहीं जमा हो पा रही है। यह शिकायत शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर की। इस पर डीएम ने जांच का भरोसा दिया।
विज्ञापन





नेतृत्व कर रहे संघ के जिला उपाध्यक्ष डॉ. आमिर अब्बास ने कहा कि जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते ही समय पर मानदेय नहीं मिलता है। इसे लेकर जब भी शिकायत दर्ज कराई जाती है तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। इसका खामियाजा चिकित्सकों व कर्मचारियों को भुगतना पड़ता है।




महामंत्री डॉ. राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर यदि कोई काम ठेके पर होता है तो ठेकेदार को समय पर भुगतान कर दिया जाता है। संविदा चिकित्सक व कर्मचारी भुगतान के लिए जिम्मेदार के कार्यालय का चक्कर लगाते रहते हैं लेकिन समय पर भुगतान नहीं होता है।
विज्ञापन





सर्वेश गुप्ता, रीना, रेनू, सुशील, दीपशिखा, प्रेमचंद्र, सरिता व हरीश ने कहा कि कर्मचारियों के हित को देखते हुए समय पर मानदेय का भुगतान कराना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन





डीएम ने कहा कि एडीएम से जांच कराई जाएगी। यदि मनमानी सामने आई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। किसी को भी मनमानी नहीं करने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें