फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पंचायत भवन में मवेशियों को बंद किया

Sat, 21 Jan 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। छुट्टा मवेशियों के उत्पात से नाराज दुल्हूपुर के किसानों ने शुक्रवार को दो दर्जन मवेशियों को पकड़ कर गांव स्थित पंचायत भवन में बंद कर दिया।
विज्ञापन





इसके बाद गेट पर ताला बंद कर हंगामा व नारेबाजी की। बीडीओ भियांव ने किसानों को समझाया बुझाया। इसके बाद पंचायत भवन से मवेशियों को पशु आश्रय स्थल भेजवा दिया।




भियांव ब्लाॅक के दुल्हूपुर गांव में शुक्रवार सुबह छुट्टा मवेशियों को लेकर किसानों का धैर्य जवाब दे गया। हुआ यह कि कुछ छुट्टा मवेशी शुक्रवार को भी कई खेत में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। इसी से किसानों में आक्रोश फूट पड़ा।
विज्ञापन





कई किसान लाठी-डंडा लेकर एकत्र हो गए और घेर कर फसल चर रहे दो दर्जन मवेशियों को पकड़ लिया। इसके बाद गांव स्थित पंचायत भवन के अंदर ले जाकर बंद कर दिया। गेट में ताला लगाकर किसानों ने हंगामा व नारेबाजी भी की।




करीब चार घंटे तक चले हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे बीडीओ अनुराग सिंह ने ग्रामीणों को समझाया और छुट्टा मवेशियों को तत्काल पशु आश्रय स्थल भेजवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों का आक्रोश शांत हो सका।




बाद में वाहन द्वारा पंचायत भवन से मवेशियों को आश्रय स्थल भेजवा दिया गया। वहीं किसानों का कहना था कि कई बार छुट्टा मवेशियों को पशु आश्रय स्थल भेजवाने की मांग की गई लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। मवेशी प्रतिदिन फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें