फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। ईंट भट्ठा व्यवसायी से 25 लाख की ठगी मामले में हंसवर पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय ठगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तीन लाख 10 हजार की नकदी के अलावा दो लग्जरी वाहन भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन






बीते दिनों रवि वर्मा ने हंसवर थाने में केस दर्ज कराकर कहा था कि अज्ञात ठग उनसे 25 लाख रुपये ठगकर फरार हो गए। केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी।





इसी बीच गुरुवार को दरोगा दिनेशचंद्र मिश्र हंसवर बाजार में मौजूद थे तभी चार पहिया दो वाहन को रोका गया। उनमें से उतरकर तीन व्यक्ति फरार हो गए लेकिन एक के कार चालक रवींद्र व दूसरे के कार चालक राजेश प्रसाद निवासी डंडवात मोहनिया जिला भभुआ को गिरफ्तार कर लिया गया।





रवींद्र के कब्जे से 22 हजार रुपये जबकि राजेश के कब्जे से दो लाख 88 हजार रुपये बरामद हुए। दोनों के पास से कई लिफाफे, एंड्रॉयड फोन तथा कागज के टुकड़े बरामद हुए। फरार हुए साथियों की पहचान पुलिस को बताने के साथ ही बताया कि उन सभी ने ही ईंट भट्ठा व्यवसायी को ठगा था।
विज्ञापन






एसओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि इन ठगों ने इससे पहले वाराणसी में 40 लाख तथा रांची में 65 लाख रुपये ठग लेने की घटना को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में ले जाने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें