अंबेडकरनगर। खराब मौसम के बीच गुरुवार को किसान डाउन व दून एक्सप्रेस छह-छह घंटा विलंब से अकबरपुर पहुंचीं। इसके अलावा चार अन्य ट्रेन भी घंटों विलंब से चलीं।
अकबरपुर रेलवे स्टेशन के अनुसार किसान डाउन छह घंटे, दून डाउन एक्सप्रेस छह घंटे, सियालदाह डाउन तीन घंटे, फरक्का अप ढाई घंटे, दून अप तीन घंटे, जम्मूतवी अप ढाई घंटे विलंब से पहुंची। इससे यात्रियों को मुश्किलें उठानी पड़ीं।