फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भाजयुमो नेता की मौत के मामले में हत्या का केस

Mon, 19 Jun 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। हंसवर क्षेत्र के मोकलपुर गांव में दो दिन एक परिचित के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में भाजयुमो नेता की मौत के मामले में पुलिस ने दो नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बसखारी क्षेत्र के भिदूण निवासी भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री मोतीलाल यादव (28) का शव शुक्रवार रात मोकलपुर निवासी रामकृपाल के घर में मिला था। मोतीलाल शुक्रवार शाम को कटोखर निवासी अरुण के भाई की वैवाहिक वर्षगांठ की दावत में शामिल होने गए थे। इसके बाद मोतीलाल की मोकुलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मोतीलाल के भाई सुंदर यादव की तहरीर पर हंसवर पुलिस ने रामकृपाल की पत्नी श्यामा देवी, अरुण प्रजापति व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें