अंबेडकरनगर। प्रसिद्ध बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति मधुर को भी अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने का आमंत्रण मिला है। 22 जनवरी को होने वाले समारोह को लेकर जिले की विशिष्ट अतिथियों को लगातार आमंत्रण मिल रहा है। इसी क्रम में हंसवर थाना क्षेत्र के कटोखर निवासी मुकेश प्रजापति को भी राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से 22 जनवरी को अयोध्या आने का निमंत्रण मिला है। उन्हें विधिवत कार्ड उनके लखनऊ स्थित आवासीय पते पर भेजा गया। मुकेश ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि वे यह आमंत्रण पाकर काफी गदगद हैं। समय निकालकर वे अयोध्या जरूर जाएंगे। (संवाद)