फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आज से चलेगा एमआर टीकाकरण अभियान, बच्चों को लगेगा टीका

Mon, 16 Feb 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। रामनगर क्षेत्र में आज से 27 फरवरी तक एमआर (खसरा-रूबेला) टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत क्षेत्र के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों व मदरसों में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को खसरा और जर्मन खसरा से बचाव के लिए एमआर टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण सत्र स्कूल परिसर में ही आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक बच्चों को अभियान का लाभ मिल सके। स्वास्थ्य टीमों को विद्यालयवार कार्यक्रम निर्धारित कर जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीएचसी रामनगर के अधीक्षक डॉ. आशीष कुमार राय ने बताया कि खसरा और जर्मन खसरा बच्चों में तेजी से फैलने वाले संक्रामक रोग हैं, जिनसे बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एमआर टीका पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है, जिससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और गंभीर जटिलताओं से बचाव होता है। ब्लॉक स्तर पर निगरानी की व्यवस्था भी की गई है, जिससे कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें