जलालपुर (अंबेडकरनगर)। बहू की मौत के बाद सदमे में आई सास ने भी सोमवार रात दम तोड़ दिया। जलालपुर नगर के पश्चिम मोहल्ले में हुई इस घटना से कोहराम मच गया।
पश्चिम मोहल्ला निवासी मालती देवी (45) पत्नी काली प्रसाद सोनी की गत तीन सितंबर को आकस्मिक मौत हो गई थी। परिजन त्रयोदशी कार्यक्रम की तैयारी में लगे थे। इस बीच महिला के शुद्ध कार्यक्रम के एक दिन बाद मालती देवी की सास सावित्री देवी (70) ने भी सोमवार रात दम तोड़ दिया।
इससे परिवार में फिर मातम का माहौल छा गया। काली प्रसाद के आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा नेता रामप्रकाश यादव, राजेश मिश्र, संजीव मिश्र, संदीप मिश्र, विश्राम सोनी आदि ने शोक संवेदना प्रकट की है।