फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Murder: पिकअप से कुचलकर मां और बेटे की हत्या, आरोपियों ने कहा- जो तमाशा देखने आए हैं, सबको मार डालो...

Sat, 29 Apr 2023 09:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में वैवाहिक आयोजन में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के मां-बेटे को पिकअप गाड़ी से कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में मां बेटे की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में वैवाहिक आयोजन के दौरान शुक्रवार देर रात बसखारी में हुए विवाद में पिकअप से कुचलकर मां और बेटे की हत्या कर दी गई। इससे गांव में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घटना बसखारी थाना इलाके के मुजाहिदपुर की है। स्थानीय निवासी महेंद्र के घर शुक्रवार को वरीक्षा का आयोजन था। वहां गांव निवासी पंकज जायसवाल रात साढ़े नौ बजे करीब पिकअप लेकर पहुंचा तो उसका महेंद्र से विवाद हो गया। शोरगुल होने पर दोनों पक्ष से लोग आ गए। इसमें पंकज के दो भाई भी शामिल थे।

विवाद बढ़ने के दौरान पंकज ने पिकअप से गांव के रहने वाले सुनील की पत्नी विनीता (39) और पुत्र प्रिंस (14) को कुचल दिया। इससे वहां अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना को लेकर दर्ज कराए केस में सुनील ने कहा कि पंकज के अलावा उनके भाई आकाश और पवन ने कहा था कि जो भी लोग तमाशा देखने आए हैं, सबको मार डालो। 
विज्ञापन


पुलिस को बताया कि घटना के बाद दोनों घायलों को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
 
विज्ञापन

उधर घटना के बाद भाग रहे आरोपियों पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव भी किया। पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी पंकज को हिरासत में ले लिया है। एसओ अश्विनी मिश्र ने बताया कि  गांव में अब माहौल शांत है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें