फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मनरेगा मजूदरों ने प्रदर्शन कर गिनाई समस्या

Wed, 18 Oct 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जहांगीरगंज ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन करते मनरेगा संघ के पदा​धिकारी।  -संवाद
विज्ञापन
जहांगीरगंज ब्लाॅक पर प्रदर्शन कर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। मनरेगा संघ जिलाध्यक्ष वैभव आनंद पांडेय के नेतृत्व में मनरेगा मजदूरों ने बुधवार को ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद बीडीओ को 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसमें ग्राम सभाओं में मनरेगा निगरानी समिति का गठन करने के साथ कई अन्य सुविधाओं को पूरा करने पर जोर दिया।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा मजूदरों को समस्याओं को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। कभी उन्हें पारिश्रमिक के लिए भटकना पड़ता है तो कभी अन्य समस्याओं के लिए। यह कतई ठीक नहीं है। प्रशासन को मनरेगा मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से निपटाने की जरूरत है। मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि मनरेगा अधिनियम के तहत सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु ग्राम सभाओं में मनरेगा निगरानी समिति गठन किया जाए। साथ ही उसका अध्यक्ष संघ के ग्राम सभा अध्यक्ष को ही बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जनपद स्तर पर मनरेगा निगरानी समिति का भी गठन करने समेत कई अन्य मांगों को दर्शाया। इसी दौरान चक भदयां के मनरेगा मजदूर राधेश्याम प्रजापति ने बीडीओ अनिल कुमार से कहा कि काम करने के बाद भुगतान दूसरे के खाते में जाता है। इससे उन्हें समय से पैसा नहीं मिल पाता। शिवम साहनी ने कहा कि 6 माह पूर्व उसने 25 दिन काम किया लेकिन भुगतान नहीं मिला। बीडीओ ने समस्या निस्तारण कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर फूल कुमारी, सविता देवी, चंद्रकला, मंजू, सुनील कुमार, उषा भारती, शांति शर्मा, सरिता, रीना, प्रमिला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें