फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आज से शुरू होगी विधायक खेल स्पर्धा

Sat, 27 Dec 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खेलों के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने के उद्देश्य से अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में आयोजित यह स्पर्धा रविवार को डॉ. गणेश जेटली स्मारक इंटर कॉलेज में सुबह नौ बजे से शुरू होगी। इस खेल महोत्सव में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक-बालिका, पुरुष और महिला खिलाड़ी भाग लेंगे। एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसे खेलों को भी इसमें शामिल किया गया है। जिला युवा कल्याण अधिकारी सुभाषिनी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों का अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है। पंजीकरण के उपरांत प्रतिभागियों को अपने विवरण की प्रिंट प्रति और आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लानी होगी। स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार, प्रमाण-पत्र और पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें