री में सीसी रोड का उद्घाटन करते विधायक त्रिभुवन दत्त।
राजेसुल्तानपुर(अंबेडकरनगर)। आलापुर विधानसभा क्षेत्र के न्यौरी गांव में विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि से 16.05 लाख रुपये से निर्मित सीसी सड़क का बृहस्पतिवार को लोकार्पण विधायक त्रिभुवन दत्त ने किया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उद्घाटन समारोह का संचालन सपा के जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे निषाद ने किया। इस दौरान अरुण मौर्य, शमशाद फारुकी, कदीर आलम, सैय्यद इंतखाब आलम, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र यादव उपस्थित रहे।