फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता महिला का माइनर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। बीते दिनों लापता हुई महिला का शव रविवार देर शाम गांव स्थित माइनर में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गौरतलब है कि कटका थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कोरझा निवासिनी सिताबुल (70) 15 सितंबर को लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। बाद में परिजनों ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपार्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस छानबीन में लगी थी। इस बीच रविवार देर शाम गांव के बाहर से होकर गुजरी माइनर में महिला का शव देख ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें