फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर: बिहार में मिला लापता छात्र

Fri, 10 Feb 2023 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंंबेडकरनगर। एक दिन पहले अबूझ हाल में अकबरपुर से लापता कक्षा चार का छात्र बिहार के जहानाबाद पुलिस को मिला। उधर जलालपुर से लापता दो सगे भाई-बहन का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन





अकबरपुर नगर की सरस्वतीपुरम कॉलोनी से बारह वर्षीय सार्थक तिवारी बुधवार शाम अचानक लापता हो गया था। नगर के एक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र सार्थक दोपहर बाद स्कूल से घर लौटा। इसके बाद शाम चार बजे वह अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी सफलता न मिलने पर परिजनों ने अकबरपुर कोतवाली में तहरीर दे दी थी।




पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी थी। इस बीच गुरुवार शाम अकबरपुर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि लापता छात्र बिहार प्रांत के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को मिला है।
विज्ञापन





गुरुवार दोपहर जीआरपी ने उसे लावारिस दशा में घूमते हुए रोका। इसके बाद यहां सूचित किया। कोतवाल ने बताया कि परिजनों के साथ पुलिस टीम जहानाबाद के लिए रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन





उधर जलालपुर से लापता हुए दो सगे भाई-बहन का सुराग गुरुवार को भी नहीं लग सका है। कोतवाल संत कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें