आलापुर (अंबेडकरनगर)। वर्ष 1945 से गठित रामलीला समिति इंदईपुर की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। श्री राम मंदिर में शुक्रवार को आयोजित बैठक में मिश्रीलाल साहू को अध्यक्ष, डॉ. धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी को संरक्षक बनाया गया है। राम आज्ञा को उपाध्यक्ष, रमेश कुमार यादव उर्फ पुजारी को महामंत्री, बजरंगी मद्धेशिया को उप-मंत्री, फूलचंद अग्रहरि को कोषाध्यक्ष और राजेंद्र प्रसाद मद्धेशिया को स्टेट डायरेक्टर नियुक्त किया गया। इस वर्ष रामलीला का मंचन 24 सितंबर से प्रारंभ होकर दो अक्तूबर तक चलेगा। समापन अवसर पर रावण दहन और रात में राजगद्दी का आयोजन शामिल है। अध्यक्ष मिश्रीलाल साहू ने बताया कि रामलीला के आयोजन के संबंध में एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्ष सहित सभी संबंधित अधिकारियों को पूर्व सूचना दी गई है। प्रशासनिक सहयोग से ही आयोजन सुरक्षित और अनुशासित तरीके से संपन्न होगा।