अंबेडकरनगर थाना क्षेत्र अहिरौली में छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बुधवार शाम करीब की है। थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपनी रिश्तेदारी में आए युवक ने पड़ोस की बालिका को बहलाकर एकांत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका को लेकर रात में परिजन थाने पहुंचे। एसओ रितेश पांडेय ने बताया कि जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद ही सही स्थिति के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। संवाद