फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बदमाशों ने मारी गोली, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जैतपुर और आजमगढ़ के बाॅर्डर अहिरौला पर दोस्त के साथ बाजार जा रहे युवक को बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद फरार हो गए। जैतपुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि सकतपुर गांव निवासी घनश्याम बुधवार देर रात अपने मित्र अशोक के साथ बाइक से फुलवरिया बाजार खरीदारी करने जा रहा था। अशोक बाइक चला रहा था और घनश्याम पीछे बैठा था। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे नरायनपुर के पास पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे से घनश्याम पर फायर कर दिया। गोली घनश्याम के पीठ के दाहिने हिस्से में लगी। तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें