फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष पार्टी से निष्कासित

Sat, 29 Apr 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पार्टी विरोधी गतिविधि में संलिप्त कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हाजी मोहम्मद सलीम को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। यह जानकारी जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने दी। बताया कि पार्टी निकाय चुनाव में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में जो भी कार्यकर्ता व पदाधिकारी लापरवाही बरतेगा और पार्टी विरोधी गतिविधि में संलिप्त मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गत दिवस शिकायत मिली की अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हाजी मोहम्मद सलीम पार्टी विरोधी गतिविधि में संलिप्त हैं। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद पद से हटाते हुए उन्हें 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पुन: इमरान गांधी को सौंप दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें