बाइकों की भिड़ंत में अधेड़ की मौत, दो गंभीर भीटी (अंबेडकरनगर)। बाइकों की भिड़त में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महरुआ थाना क्षेत्र के जैतूपुर निवासी महेंद्र सिंह (58) व कृष्ण कुमार (50) खजुरी बाजार से बाइक से मंगलवार शाम को घर जा रहे थे।
बाजार में ही महरुआ की तरफ से आ रहे सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के बौरा जगदीशपुर निवासी अंकित पांडेय (45) से उनकी टक्कर हो गई। इसमें तीनों को गंभीर चोटें आई। जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां महेंद्र सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से दिवंगत के परिजनों में कोहराम मच गया। (संवाद)