फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी किनारे मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
अंबेडकरनगर में अधेड़ की डूबने से हुई मौत के बाद पीएम हाउस पर मौजूद परिजन व ग्रामीण। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र जैतपुर के वल्लीपुर गांव निवासी एक अधेड़ का शव तमसा नदी के किनारे शुक्रवार देर शाम पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वल्लीपुर गांव निवासी ठाकुर प्रसाद (55) शुक्रवार को घर में चल रहे एक कार्यक्रम को बीच में छोड़कर गांव के ही कुछ लोगों के साथ चला गया। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। खोजबीन करते हुए कुछ लोग गांव के बाहर स्थित तमसा नदी के किनारे पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। नदी के किनारे ठाकुर प्रसाद का शव पड़ा था। कुछ ही देर में रोत-बिलखते परिजन व अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
इस बीच जानकारी होते ही जैतपुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। जरूरी पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जैतपुर पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें