फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: खेमापुर के 60 घरों पर लगा मीटर, वसूला पांच लाख बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर विद्युत वितरण खंड की टीम ने मंगलवार को विजिलेंस टीम के साथ खेमापुर गांव में कैंप लगाया। टीम ने गांव में 60 उपभोक्ताओं के घर मीटर लगाने के साथ ही करीब पांच लाख रुपये का बकाया भी वसूल किया। साथ ही उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि जल्द से जल्द अपना सभी बकाया जमा कर दें। करीब डेढ़ दर्जन से उपभोक्ताओं के अधिक बिल आने की गड़बड़ी को भी दूर किया गया।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के खेमापुर गांव में बीते दिनों चेकिंग अभियान चलाने गए कटेहरी एसडीओ पीके रावत व अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार तिवारी सहित अन्य कर्मियों को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर अभद्रता कर दी थी। इस मामले में एसडीओ की तहरीर पर अहिरौली थाने में तीन नामजद व कुछ अज्ञात पर केस भी दर्ज है। इस बीच डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को विजिलेंस टीम को साथ लेकर गांव में विशेष कैंप लगाया।
अधिशासी अभियंता अनूप कुमार सिंह ने बताया कि इस गांवों में करीब 300 कनेक्शन हैं। इनमें से अधिकतर के घर मीटर नहीं लगा है। कैंप के दौरान बिजली कर्मियों ने करीब 60 घरों में मीटर लगाए। अन्य उपभोक्ताओं के घर भी जल्द ही मीटर लगाने का काम पूरा कराया जाएगा। कैंप में 40 से अधिक उपभोक्ताओं ने पांच लाख रुपये का बकाया भी जमा किया। बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान भी किया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने बताया कि कटेहरी बाजार में अभियान के दौरान दो विद्यालय व आठ दुकानदारों के घरेलू कनेक्शन को व्यावसायिक कनेक्शन के रूप में परिवर्तित किया गया। उपभोक्ताओं को बिजली चोरी न करने की हिदायत दी गई। ओटीसी अभियान के तहत मंगलवार को अकबरपुर खंड में 1100 उपभोक्ताओं ने करीब एक करोड़ रुपये का बकाया व जुर्माना जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें