अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका की ओर से रविवार को गोविंद गनेशपुर वार्ड में सफाई व जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वार्ड की प्रमुख गलियों, सड़कों और नालियों की साफ-सफाई कराई गई। लंबे समय से जमा कचरे को हटाकर क्षेत्र को व्यवस्थित किया गया। सफाई कर्मचारियों ने नालियों की भी सफाई की, ताकि जलनिकासी प्रभावित न हो। पालिका कर्मियों ने बताया कि नियमित सफाई से बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में नागरिकों की भागीदारी जरूरी है।