राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। नवोदय विद्यालय में दाखिले की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले दो मेधावियों को चित्तबहाल आदर्श प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर में शनिवार को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. सुषमा सिंह ने कहा कि कक्षा पांच के छात्र शिवम व अभिनव ने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। शिक्षिका अर्चना त्रिपाठी, एकता सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह व लक्ष्मण सिंह आदि ने छात्रों को बधाई दी।