फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 18 Jul 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसडीएम टांडा को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें समस्याओं का जल्द निस्तारण करने की मांग की गई।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष मंगला प्रसाद मिश्र की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन मेंं कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुबह आठ बजे से एक बजे तक केंद्रों को नियमित रूप से संचालित करने का निर्देश है। इसके साथ उन्हें अन्य कार्यों में भी लगाया जाता है। इससे काफी दिक्कतें होती हैं। दस्तक अभियान, संभव अभियान, इंद्र धनुष अभियान, निर्वाचन से जुड़े काम और रविवार को अवकाश के दिन सीएम जन रोग्य मेलन्में ड्यूटी लगाई जाती है।
इसके बदले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को महज एक हजार रुपये का मानदेय दिया जाता है। यह कार्य कराने के साथ समय का भी ख्याल रखा जाए। मानदेय में भी वृद्धि की जाए। इस मौके पर उपाध्यक्ष शशिकला, महामंत्री अमरजीत, ब्लॉक अध्यक्ष सविता तिवारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें