अंबेडकरनगर। उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव में शनिवार को मीना मंच गठन किया गया। इसमें अलग-अलग ग्रामसभा के 22 बच्चों को शामिल किया गया। छात्र-छात्राओं को मीना मंच के उद्देश्य के बारे में समझाया।
चौबे का पूरा से छात्र निखिल, अंकित, कार्तिक, अंकुर, छात्रा शिवानी, भरौली से प्रदीप, विनोद, मीठी, उसरहा से रुस्तम, शिल्पा, शुभम, विवेक, सत्यम, शेखपुरा राजकुमारी से शैलेष, मुस्कान, लकी, फ तेहपुर के नितिन, प्रांजल, रितेश, अड़ेरिया से अर्पिता को शामिल किया गया है। इसके अलावा प्रार्थना सभा सदस्य नैतिक व लवी पाठक को बनाया गया है।
शिक्षिका श्वेता सिंह ने बताया कि मीना मंच का गठन छात्र-छात्राओं में नेतृत्व करने की क्षमता विकसित करता है। खासकर बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना, अपनी बात रखने के लिए एक मंच प्रदान करना, पढ़ने, लिखने में मदद करना इसका मुख्य उद्देश्य है। मंच के जरिए छात्र छात्राओं को जीवन कौशल, अपनी अच्छी आदतों को और बेहतर करने की शैली के बारे में सीखने को मिलती है।