फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जीवन में बदलाव का सशक्त माध्यम है शिक्षा

Tue, 18 Jul 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शिक्षा जीवन में बदलाव का सशक्त जरिया है। बेटियां शिक्षित होंगी तभी उनके जीवन में बदलाव आएगा और वह सामाजिक तौर पर मजबूत हो सकेंगी। यह बातें मंगलवार को भीटी थाने की मिशन शक्ति टीम ने दिलावलपुर में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों को समझाईं।
विज्ञापन

टीम की आरक्षी निकिता ने ग्रामीणों को शिक्षा का महत्व बताया। कहा कि शिक्षा मनुष्य की चेतना को जागृत करने के साथ उसे प्रगति के मार्ग पर ले जाती है। सही व गलत में फर्क करना सिखाती है। शिक्षा की ही देन है कि आज मानव चांद व मंगल पर पहुंचकर वहां के रहस्य की खोज कर रहा है। देश की तमाम महिलाएं और बेटियां अपने मेधा के बल पर न सिर्फ देश व समाज का नेतृत्व कर रही हैं बल्कि अन्य बेटियों व महिलाओं के लिए आदर्श के तौर पर पहचान बना रही हैं। ऐसे में बेटियों की शिक्षा को लेकर हर अभिभावक को गंभीर होने की जरूरत है।
बसखारी की आरक्षी शीतल गुप्ता व सोनाली श्रीवास्तव ने विद्यालयों व प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर जागरुकता संबंधी पर्चे बांटे। छात्राओं को परिश्रम के साथ शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक किया। अहिरौली की आरक्षी निधि यादव व नेहा सिंह ने अहिरौली बाजार में लोगों को साइबर ठगी से बचने के बारे में बताया। अन्य थाना क्षेत्रों में भी अभियान चलाकर महिलाओं व युवतियों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें