फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दवाएं न जांच, ओटी में उपकरण ही नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का हाल जानने निकली अफसरों की फौज के सामने कुप्रबंधन की पोल खुल गई। कहीं दवाएं नदारद थीं तो कहीं एक्स-रे मशीन बिगड़ी मिली। कहीं ओटी कक्ष में ऑपरेशन के सामान नहीं थे तो कहीं भर्ती की सुविधा होने के बावजूद मरीजों को भर्ती न करने की बात सामने आई। भर्ती मरीजों के लिए भोजन का प्रबंध न होने की कमी मिली। गंदगी से लेकर कई अन्य प्रकार की अव्यवस्था भी सामने आई।
विज्ञापन

डीएम अविनाश सिंह ने सभी सीएचसी के हालात में सुधार के लिए वास्तविक स्थिति से अवगत होने को अफसरों की टीम को फील्ड में उतार दिया। सभी नौ सीएचसी के लिए एसडीएम, जिलास्तरीय अधिकारियों व तहसीलदार समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की अलग-अलग टीम गठित कर दी गई। अकबरपुर सीएचसी मेें डीडीओ वीरेंद्र सिंह व एसडीएम पवन जायसवाल पहुंचे। यहां भर्ती होने लायक सभी प्रबंध होने के बावजूद मरीजों को रेफर कर देने की मनमानी सामने आई। अफसरों ने पूछा कि भर्ती होने वाले मरीजों के लिए भोजन के क्या इंतजाम हैं तो इस पर वहां कोई इंतजाम ही नहीं पाया गया।
सीएचसी जलालपुर में एसडीएम हरिशंकरलाल, बीएसए बीपी सिंह ने निरीक्षण किया तो वहां लिपिक राहत हुसैन, आयुष्मान मिश्र, प्रियंका चतुर्वेदी व आलोक वर्मा अनुपस्थित मिले। यहां पैथाेलॉजी में सीबी काम करता नहीं मिला जबकि सीबीसी मशीन उपलब्ध नहीं थी। एक्स-रे मशीन तो थी लेकिन टेक्नीशियन हस्ताक्षर कर नदारद था। यहां कुछ दवाएं भी नहीं मिलीं। ओटी में सीजेरियन से संबंधित उपकरण उपलब्ध नहीं मिले। सीएचसी भियांव का निरीक्षण तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार ने दो अन्य सदस्यों के साथ किया। यहां एक्स-रे मशीन खराब मिली। टेक्नीशियन की तैनाती भी नहीं है।
विज्ञापन

सीएचसी कटेहरी में तहसीलदार अकबरपुर जेपी यादव व बीडीओ विकास मौर्य पहुंचे तो कोविड डेस्क पर बैठे कर्मचारी को पर्याप्त जानकारी नहीं थी। भीटी में एसडीएम सचिन यादव व डीसी मनरेगा राजेंद्र मिश्र ने निरीक्षण किया तो एक्स रे कक्ष में ताला बंद मिला। परिसर में गंदगी थी। एसडीएम टांडा दयाशंकर व बीडीओ अंजलि भारती के निरीक्षण में सबकुछ सामान्य मिला।
एसडीएम आलापुर सौरभ शुक्ल व उपायुक्त उद्योग आशुतोष सहाय पाठक ने सीएचसी रामनगर का निरीक्षण किया तो सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। इसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। सीएचसी बसखारी के निरीक्षाण में दो चिकित्सक व दो स्टाफ अनुपस्थित मिले। पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। लगभग एक दर्जन तरह की दवाएं यहां नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें