अंबेडकरनगर। औषधि निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवर को इब्राहिमपुर क्षेत्र के हसनपुर चौराहे पर स्थित अंसारी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध मिली तीन दवाओं का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। इसके साथ ही दवाओं की खरीद व बिक्री का रिकॉर्ड भी देखा। मेडिकल स्टोर संचालक को नियमों के अनुसार दवाओं की खरीद व बिक्री करने का निर्देश दिया।