फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मऊ एक्सप्रेस रद्द, कई ट्रेनें देरी से आईं

Sat, 20 Dec 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर कोहरे की धुंध का असर ट्रेनों की स्पीड पर नजर आने लगा है। शुक्रवार सुबह कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई। इस वजह से ट्रेन नंबर 15026 मऊ एक्सप्रेस रद्द की गई। वहीं, फरक्का, कैफियात, आनंद विहार सदभावना, कोलकाता एक्सप्रेस, गंगा सतलज एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेन घंटों तक की देरी से आईं। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दाैरान यात्री पूछताछ केंद्र पर जानकारी लेते नजर आए। यहां से रोजाना 33 जोड़ी ट्रेनें गुजरती हैं। करीब दो हजार यात्री सफर करते हैं। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कुछ तकनीकी काम की वजह से रद्द किया गया है। वहीं, कुछ ट्रेनें कोहरे के कारण अपने गंतव्य से ही देरी से स्टेशन पहुंची हैं।
विज्ञापन

-


ट्रेनों के विलंब की स्थिति पर एक नजर

15744 फरक्का एक्सप्रेस- 9.13 घंटा
12226 कैफियात एक्सप्रेस- 5 घंटा
14017 आनंद विहार टर्मिनल सदभावना एक्सप्रेस- 4 घंटा

13152 कोलकाता एक्सप्रेस- 4 घंटा
13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस- 3.32 घंटा
19168 अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस- 2.11 घंटा
14854 मरुधर एक्सप्रेस- 2.02 घंटा
1310 दून एक्सप्रेस- 2 घंटा
19165 दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस- 1.49 घंटा
13238 कोटा पटना एक्सप्रेस- 1.40 घंटा
13307 गंगा सतलज एक्सप्रेस- 1.14 घंटा
04217 लखनऊ इंटसिटी सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस- 1.03 घंटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें