अंबेडकरनगर। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर मंगलवार को एसएसपी व अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने पुलिसलाइन में बलिदानी जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हाट-स्प्रिंग के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की पेट्रोलिंग पार्टी के तीन ऑफिसर्स को भारत-तिब्बत बार्डर पर चीनी सैनिकों ने अपनी हिरासत में ले लिया, अगले दिन जब उनकी तलाश में सीआरपीएफ की टीमें गईं तो उन पर पहले से घात लगाकर बैठे चीनी सैनिकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सीआरपीएफ के जवानों ने भी उस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन अचानक हुए हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान बलिदानी हो गए तथा सात अन्य जवान घायल हो गए थे। इस मौके पर एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार, एएसपी पूर्वी श्यामदेव सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।