फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विवाहिता को घर से निकाला, गर्भपात का आरोप

Mon, 29 Dec 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आलापुर के दिलावलपुर की निवासिनी अनुराधा ने महिला थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी शादी 11 जुलाई 2024 को जलालपुर के पट्टी मुय्यन निवासी सुमित कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जाने लगी। इसी दौरान वह गर्भवती हुई। आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष ने जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद पति और अन्य ससुराल वालों ने पिटाई की और घर से बाहर निकाल दिया। मामले में अप्रैल 2025 में महिला थाना अकबरपुर में भी शिकायत की गई थी, लेकिन उसके बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। महिला थाना प्रभारी ज्योति वर्मा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें