फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 27 Nov 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। इ्राहिमपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर कला में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह इन दिनों अपने मायके में थी। गांव निवासी रुचि (27) का विवाह इसी वर्ष बीते फरवरी माह में अहिरौली थाना क्षेत्र लखैचनपुर निवासी अजीत के साथ हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद से ही रुचि मायके आ गई थी।
विज्ञापन

इस बीच रविवार सुबह 7:00 बजे करीब उसका शव एक कमरे में पंखे से लटकता मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर बीमार रहती थी। फिलहाल किसी तरह के आरोप परिजनों द्वारा नहीं लगाए गए हैं। एसओ सुनील पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें