फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर कई गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। आत्महत्या करने वाली बेटी के पिता ने पुलिस पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए। गांव पहुंचे मीडिया कर्मियों से वीडियो युक्त बयान में कहा कि पुलिस ठीक से काम करती तो उसकी बेटी की जान न जाती। पुलिस कर्मियों ने पूरे मामले को अत्यंत हल्के ढंग से लिया। आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाए बेटी को ही तरह-तरह से प्रताड़ित करते रहे। उस पर कई तरह के दबाव डालते रहे। कभी समझौता करने का दबाव तो कभी बयान बदलने का।
विज्ञापन

पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक दिन पहले विवेचक के साथ आई महिला सिपाही ने बेटी की पिटाई भी कर दी थी। यह भी आरोप लगाया कि विवेचना में पुलिस टीम द्वारा की जा रही मनमानी की शिकायत करने जब वह एसपी से मिलने उनके कार्यालय गया तो अभद्रता करते हुए कार्यालय से बाहर करा दिया गया। पिटाई करने की भी धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें