श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र बेवाना के पास बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार अधेड़ को कुचल दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के दोस्तपुर निवासी मो. शफीक (51) बृहस्पतिवार सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहे थे। बेवाना थाना क्षेत्र के रामपुर सकरवारी के पास एक जीप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हेलमेट न लगाने के चलते हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीयस्तर पर इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। (संवाद)