फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर संचालित करने के दोषी को सजा

Tue, 24 Mar 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अहिरौली इलाके में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर संचालित करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम रामविलास सिंह की कोर्ट ने दोषी रामजनम वर्मा निवासी अशरफपुर बरवा को तीन साल साधारण कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 60 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। वर्ष 2019 में पुलिस व औषधि विभाग की टीम ने छापे के दौरान अवैध दवाएं जब्त की थीं। औषधि निरीक्षक की ओर से मामले में आरोप पत्र दाखिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें