फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मालीपुर और गोरखपुर ने दर्ज की रोमांचक जीत

Wed, 04 Feb 2026 10:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मालीपुर। नेवरी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच मालीपुर और नेपाल की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर नेपाल की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मालीपुर की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 174 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 150 रन ही बना सकी। वहीं दूसरा मुकाबला गोरखपुर और मुबारकपुर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुबारकपुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 168 रन बनाए। इसके बाद गोरखपुर की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए सिर्फ 10 ओवर और 2 गेंद में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें