फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी बचाने के लिए सभी को करें जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। देश में बड़े पैमाने पर वर्षा जल का संचय और संरक्षण करने की आवश्यकता है। यह विचार विकासखंड रामनगर के ड्वाकरा हाल में आयोजित जल संरक्षण गोष्ठी में भाजपा जिला महामंत्री सुरेश कनौजिया ने बतौर मुख्य अतिथि प्रकट किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में 40 प्रतिशत भूमिगत जल का उपयोग कृषि के लिए किया जाता है। देश के लगभग 15 प्रतिशत भाग पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध नहीं है। कृषि की पैदावार बढ़ाने के लिए वर्षा जल का संचयन करना जरूरी है। पानी का संरक्षण करने से सूखे से निपटने में मदद मिलेगी। जल संरक्षण को लेकर सभी लोगों को जागरूक होना होगा।
पूर्व विधायक जयराम विमल ने कहा कि वर्षा जल का संचय विशेष रूप से बनाए गए तालाबों, जलाशयों, गड्ढों के जरिए किया जा सकता है। यदि इस तरफ अभी ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में समस्याएं उत्पन्न हो जाएंगी। खंड विकास अधिकारी दिनेश राम ने जल संरक्षण से संबंधित विकासखंड से चल रहीं योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घरों और खेतों में पानी के उपयोग में किफायत करनी होगी। घरों से निकलने वाले बेकार पानी का उपयोग घरों में सब्जी उत्पादन के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस मौके पर अभिषेक निषाद, सहायक विकास अधिकारी बृजेश कुमार वर्मा, राजेश चौहान, भगवान पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें