फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी व शास्त्री

Thu, 03 Oct 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
गांधी आश्रम में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मल्यार्पण करते मंत्री व मौजूद कर्मचारी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उल्लास से मनी। ध्वजारोहण के साथ ही जिला मुख्यालय पर क्राॅस कंट्री रेस हुई तो वहीं प्रभात फेरी भी निकली। ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। जगह-जगह स्वच्छता मुहिम को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में डीएम अविनाश सिंह ने ध्वजारोहण के बाद गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को डीएम ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अकबरपुर तहसील में एसडीएम सौरभ शुक्ला ने झंडारोहण कर गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। आलापुर तहसील में एसडीएम सुभाष सिंह ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी के जीवन पर परिचय डाला।
पंचायतोंं के टीबी मुक्त घोषित होने पर 23 ग्राम प्रधानों को डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गोद लिए गए 10 टीबी मरीजों को डीएम जबकि पांच मरीजों को सीएमओ डॉ.राजकुमार ने पोषण किट प्रदान की। जनपद न्यायालय मेंं जिला जज रामसुलीन सिंह ने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे पहले सुबह अकबरपुर नगर में प्रभात फेरी निकली। क्रॉसकंट्री रेस का भी आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ भाजपा के अयोध्या जिला प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने किया। पुरुष वर्ग में अंकित राजभर ने पहला, भूपेंद्र ने दूसरा और प्रवेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग मेंं अनामिका को जीत मिली। शालिनी को दूसरा जबकि नरगिस को तीसरा स्थान मिला। जिले के अन्य क्षेत्रोंं मेंं इसी तरह ध्वजारोहण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें