तमसा तट पर शुरू हुई महाआरती में शामिल लोग।
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। पवित्र श्रवणक्षेत्र धाम में तमसा तट पर सोमवार को दैनिक महाआरती की शुरुआत हुई। तमाम लोगों की मौजूदगी में डीएम ने विवि विधान के साथ आरती की। इसके साथ डीएम अविनाश सिंह ने श्रवणक्षेत्र धाम के लिए पक्की सड़क बनाने, हाईमास्ट लाइटें लगवाने के साथ एक अन्त्येष्टि स्थल बनाने की घोषणा की।
आरती करने वालों में अयोध्या से आए संत पवन दास, स्वामी महंत योगी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, मंत्री विनय पांडेय, श्रवण क्षेत्र महोत्सव न्यास समिति अध्यक्ष डॉ. अनुपम पांडेय, व्यापारी कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के सदस्य शुभम अग्रहरि, श्रवण क्षेत्र धाम की पुजारिन बच्चीदास, शिवबाबा धाम के महंत ओमप्रकाश गोस्वामी व कई अधिकारी शामिल हुए। इससे पहले लोक कलाकार प्रकृति यादव व उनके साथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किए। इस मौके पर कई अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।