फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पेड़ से टकराई मैजिक, चालक की मौत

Tue, 21 Jan 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अहिरौली क्षेत्र के समैसा गांव निवासी संजय शुक्ल मैजिक वाहन से सवारियां ढोते थे। इनका वाहन एक विद्यालय से संबद्ध है। रविवार को वह वाहन से अकबरपुर गए थे। देर शाम सवारियां भरकर अशरफपुर बरवां लौटे, जहां सवारियां उतारकर वापस घर जा रहे थे। रात लगभग आठ बजे आनंदनगर नहर के पास वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इससे संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें