फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 15 केंद्रों पर शुरू हुई मदरसा बोर्ड की परीक्षा

Wed, 17 May 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जलालपुर के मदरसा दारूलउलूम निदायहक केंद्र पर परीक्षा देते अभ्यर्थी। -संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीअंबेडकरनगर। जिले के 15 केंद्रों पर बुधवार से मदरसा बोर्ड की परीक्षा प्रारंंभ हुई। दोनों पालियों में कुल 3165 अभ्यर्थी में से 1046 ने परीक्षा छोड़ दी। ऐसे में 2119 परीक्षार्थियों ने संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। सीसीटीवी कैमरे की निगाह के बीच हुई परीक्षा को नकलविहीन निपटाने के लिए तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए।
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को नकलविहीन निपटाने के लिए सभी केंद्र के सभी कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इस बीच बुधवार को प्रथम पाली में अदीबे माहिर की अरबी व फारसी विषय की परीक्षा हुई। सुबह आठ बजे से सुबह 11 बजे तक होने वाली परीक्षा में कुल 1685 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय के अनुसार प्रथम पाली में 648 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। ऐसे में 1037 परीक्षार्थियों ने संबंधित केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी।
दूसरी पाली में अदबे कामिल की अरबी व फारसी विषय की परीक्षा में कुल 1480 अभ्यर्थी पंजीकृृृत थे। दोपहर बाद दो बजे से शाम पांच बजे तक होने वाली परीक्षा में 398 अनुपस्थित रहे। ऐसे में 1082 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। सभी सेेक्टर मजिस्ट्रेट ने इस बीच संबंधित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। साथ ही जिम्मेदारों को नकलविहीन परीक्षा निपटाने को लेकर जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें