फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा शिक्षकों को जल्द मिलेगा मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के मदरसा शिक्षकों के लिए राहत की खबर है। शीघ्र ही उनके खाते में मानदेय की राशि पहुंच जाएगी। इसके लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से बाधित मानदेय व अंशदान के भुगतान का सिलसिला शुरू हो गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल गौतम ने बताया कि जो मानदेय मदरसा शिक्षकों को मिलता है उसका 60 प्रतिशत अंश केंद्र सरकार जबकि 40 अंश प्रतिशत राज्य सरकार देती है।
उन्होंने बताया कि 232 मदरसों के शिक्षकों को केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई 60 प्रतिशत राशि का भुगतान किया जा चुका है जबकि राज्य सरकार द्वारा 40 प्रतिशत राशि के भुगतान के लिए 212 मदरसों के शिक्षकों का बिल तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

बताया कि भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बैंक खुलते ही भुगतान कर दिया जाएगा। इसके अलावा तीन महीने के अंशदान का भी भुगतान हो चुका है। जिन शिक्षकों का भुगतान नहीं हआ है, वे बिल जमा कर दें जिससे उनका भी भुगतान हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें