अंबेडकरनगर। ठंड के चलते ट्रेनें देरी से चल रहीं हैं। सोमवार को ट्रेन नंबर 04217 लखनऊ इंटरसिटी सुपरफास्ट स्पेशल चार घंटे 27 मिनट, 13009 दून एक्सप्रेस दो घंटे 28 मिनट, 15744 फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे 13 मिनट, 13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस दो घंटे 9 मिनट, 15743 फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे पांच मिनट, 15116 लोकनायक एक्सप्रेस दो घंटे, 13307 गंगा सतलज एक्सप्रेस दो घंटे, 13010 दून एक्सप्रेस एक घंटा 17 मिनट, 04218 वाराणसी इंटरसिटी सुपरफास्ट स्पेशल एक घंटा 30 मिनट, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस डेढ़ घंटा व अन्य ट्रेनें देरी से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ठंड की वजह से कई ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशनों से ही विलंबित स्टेशन पहुंची हैं।