अंबेडकरनगर। जनपद न्यायालय में शनिवार 12 नवंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसमें अधिकाधिक लघु प्रकृति के वादों के निस्तारण को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अंशु शुक्ल ने दी।
बताया कि लोक अदालत में लघु प्रकृति के फौजदारी वाद, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, वैवाहिक, पारिवारिक वाद, दीवानी वाद, मोटर दुर्घटना एवं प्रतिकर वाद, विद्युत अधिनियम से संबंधित वाद, श्रम वाद आदि का निस्तारण होगा। लोक अदालत में दोनों पक्षों में सुलह-समझौते के आधार वादों का निस्तारण किया जाता है।