फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिवर व किडनी की मुफ्त होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लिवर व किडनी की मुफ्त जांच अब जिला अस्पताल में हो सकेगी। इसके लिए जल्द ही अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। लैब टेक्नीशियन की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए बीते दिनों ही लखनऊ की टीम ने लैब का सर्वे भी कर लिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने लिए व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त की जा रही हैं। बीते दिनों ही कम्प्यूटराइज्ड पर्ची दिए जाने की व्यवस्था शुरू की गई थी। इसके साथ ही शासन ने प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में स्थित लैब में सभी तरह की जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया था। इस पर गत दिनों लखनऊ से आई टीम ने जिला अस्पताल में लैब का सर्वे किया था। वहां उपलब्ध जांच की सुविधा व स्टॉफ के बारे में पड़ताल की थी। अब यहां के लैब के दिन बहुरने वाले हैं।
फिलहाल जिला अस्पताल में शुगर, हीमोग्लोबिन, टीएलसी, डीएलसी, एसआर, टीबी व स्टूल समेत अन्य छोटी जांच होती है। अत्यंत महत्वपूर्ण लिवर व किडनी की जांच की सुविधा लैब में नहीं है। इससे इन दोनों जांचों के लिए मरीजों को या तो दूसरे जनपद के सरकारी अस्पताल तक दौड़ लगानी पड़ती है या फिर जिले में ही स्थित निजी पैथालॉजी में ज्यादा भुगतान कर जांच करानी पड़ती है। नई योजना के अनुसार लैब को अत्याधुनिक मशीन से लैस करने के साथ ही ये दोनों जांचें भी निशुल्क की जाएंगी।
विज्ञापन

लिवर के लिए एलएफटी तथा किडनी के लिए केएफडी जांच कराई जाती है। दोनों ही जांच के लिए पांच-पांच सौ रुपये निजी लैब में खर्च करने पड़ते हैं। आने वाले दिनों में जिला अस्पताल में इन दोनों जांच की सुविधा शुरू हो जाने से मरीजों के सैकड़ों रुपये बचेंगे। जिला अस्पताल में मिले मरीज शिवलाल ने बताया कि इस जांच की सुविधा जल्द शुरू करनी चाहिए। दूसरी मरीज राधिका ने बताया कि अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे की अतिरिक्त मशीनें भी जिला अस्पताल में स्थापित कराई जाएं क्योंकि इन जांचों के लिए काफी भीड़ होती है।
जिला अस्पताल स्थित लैब में फिलहाल लिवर व किडनी की जांच की सुविधा नहीं है। लखनऊ से आई टीम की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन से हरी झंडी मिलने पर अस्पताल में बेहतर जांच की सुविधा जल्द ही मिल सकती है।
विज्ञापन

-डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें